अप्राकृतिक कृत्य कर व्यवसायी का वीडियो बनाया

एक इलेक्ट्रिक व्यवसायी को
उधारी का सामान
देने के बाद
रुपये मांगना महंगा
पड़ गय। आरोपित
ने अपने साथियों
के साथ मिलकर
पहले तो व्यवसायी
के साथ मारपीट
की, फिर धमकाकर
अप्राकृतिक कृत्य किया और
इसका वीडियो बना
लिया। इसके बाद
वीडियो वायरल करने के
नाम पर व्यापारी
को ब्लेकमेल कर
10 लाख रुपये की मांग
की।


पीड़ित ने जब
पुलिस थाने पहुंचकर
शिकायत की तो
मामला उजागर हुआ।
पुलिस ने गैंग
के कुछ लोगों
को हिरासत में
लिया है। प्रतिष्ठा
के चलते पीड़ित
पहले तो शिकायत
दर्ज ही नहीं
कराना चाहता था,
लेकिन आखिर में
हिम्मत कर पुलिस
को शिकायत की
तो ब्लेकमेल करने
वाले आरोपित धरा
गए।

45 वर्षीय व्यवसायी ने लाकडाउन
से पहले खानपुरा
निवासी इरफान उर्फ बबलू
से घर पर
पुताई कराई थी।
इसके बाद से
इरफान उनकी दुकान
से उधारी पर
सामान लेता रहा
है और रुपये
भी चुकाता रहा।
चार माह पूर्व
ही इरफान ने
दुकान से 5500 रुपये
का सामान उधार
लिया था।

कई बार जब
इरफान से रुपये
मांगे तो वो
इंकार करता रहा।
इसके बाद एक
दिन इरफान आया
और व्यवसायी से
कहा कि मुझे
नयाखेड़ा में किसी
से रुपये लेना
है आप भी
मेरे साथ चलो
तो मैं रुपये
लेकर वहीं आपको
दे दूंगा।

पीड़ित रुपये लेने के
लालच में इरफान
के साथ चला
गया। वहां पहुंचकर
इरफान रुपये देने
की बजाय एक
खेत में ले
गया, जहां पहले
से मौजूद इरफान
के साथी मो.
तैयब उर्फ लाला,
रियान शेख उर्फ
राजा, संजय कहार
सभी निवासी बसाड़
जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) ने
मारपीट कर जबरन
कपड़े उतरवा लिए
और अप्राकृतिक कृत्य
कर अश्लील वीडियो
बना लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles