भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न

आयोजन केवल मिलन का अवसर नहीं बल्कि संगठन की
एकता
ऊर्जा और संकल्प को नई दिशा देते हैं     –
विक्रम जी सेन


राजसमंद । शहर में पत्रकार और मीडियाकर्मियों नें भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के बैनर तले प्रदेशस्तरीय पत्रकार होली मिलन स्नेह समारोह का आयोजन किया | शुक्रवार को विनायक रेस्टोरेंट में आयोजित होली मिलन स्नेह समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने की वहीँ नारायण लाल सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मलित हुए । इस अवसर पर संगठन के शिल्पकार राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का सन्देश प्रदेश महासचिव नारायण लाल सेन ने पढ़ा | संदेश में राजस्थान के राजसमंद जिले में आयोजित होली मिलन समारोह के पावन और आनंदमय अवसर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएँ एवं स्नेहपूर्ण बधाई देते हुए विक्रम जी नें कहा कि ऐसे आयोजन केवल मिलन का अवसर नहीं होते, बल्कि संगठन की एकता, ऊर्जा और संकल्प को नई दिशा देते हैं। वहीँ श्री सेन ने विशेष रूप से राजस्थान प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऊर्जावान एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा और साथियों को इस सुंदर, प्रेरणादायक और संगठनात्मक आयोजन के लिए अभिनंदन भी किया । आयोजन में प्रदेशाध्यक्ष ने रंग गुलाल की फुहारों के बीच सभी साथियों सहयोगियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सभी 41 जिलों की कार्यकारिणी का अतिशीघ्र गठन का संकल्प दोहराया, आयोजन स्थल पर ही  दो जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई । 

 जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है –

 प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने उपस्थित समुदाय को भारतीय पत्रकार संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी । तथा कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एकता, भाईचारे, सकारात्मकता और नई शुरुआत का संदेश देती है, आज हमें भी इसी भावना के साथ संकल्प लेना है कि – हम सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को मजबूत करेंगे हम समाज की आवाज़ बनकर अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े रहेंगे । उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे और भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) को हर जिले, हर तहसील और हर पत्रकार तक सशक्त रूप में पहुँचाएंगे याद रखिए कि जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है। आज के इस होली मिलन समारोह के माध्यम से मैं आप सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल, महामंत्री गणेश कुमावत, जिला सलूंबर जिला अध्यक्ष कमलेश जैन, उपखंड आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी, कपासन अध्यक्ष कालू राम कुमावत, सागर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, दिनेश सनाढ्य सलाहकार विधि वकील सलाहकार पंकज जैन, निरंजन पगारिया की नियुक्ति की | कार्यक्रम में राजसमंद भाजपा मीडिया प्रभारी नर्मदा शंकर पालीवाल ओम जी राजसमंद पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सुरेश जावा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles