सेमरी कलां को मिली विकास की नई सौगात

विधायक विष्णु खत्री ने किया 169.59 लाख के
सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

 

माधो सिंह दांगी बैरसिया।। 
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए गुरुवार का दिन विकास के
नए अध्याय के रूप में यादगार बन गया। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने
की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए भोपाल-बैरसिया रोड से ग्राम
सेमरीकलां तक नवीन मार्ग निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। इस सड़क
निर्माण कार्य पर
169.59 लाख रुपये की लागत आई है तथा मार्ग की
कुल लंबाई
1.10 किलोमीटर है।

 

भोपाल-बैरसिया रोड से सेमरीकलां तक 1.10 किलोमीटर नवीन मार्ग
निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ

ग्राम
सेमरी कलां में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन
, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक
उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने विधिवत
पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश
सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क
, शिक्षा, स्वास्थ्य
और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के
आवागमन को सुगम बनाएगी और ग्रामीण विकास को नई गति देगी।
उन्होंने आगे कहा कि बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य
लगातार जारी रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी
है।

लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक
का आभार व्यक्त किया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। पूरे क्षेत्र
में इस विकास कार्य को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles