सेन समाज में सर्वमान्य हैं भाजपा नेता भोला सेन

 

हर जिम्मेदार पद के लिए जी जान से जुटने को तैयार हैं भोला

दीपक दिलेर

एशियन रिपोर्टर भोपाल। सेन समाज के प्रदेश भर में सक्रिय नेताओं की अगर बात करें तो प्रदेश
स्थित जिला बड़वानी के भोला सेन का नाम जेहन में आ ही जाता है, जो
, भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय युवा
अध्यक्ष एवं कर्पूरी ठाकुर विचार मंच ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का
दायित्व बखूबी संभाल रहे हैं । बता दें कि श्री सेन कई वर्षों से समाज व भाजपा
संगठन में सक्रिय होकर जनसेवा कर रहे हैं। भोला सेन ने अपनी सेवा कार्य वाली छवि
से सबको प्रभावित किया है श्री सेन समाज में अलग तरह से कार्य करके अलग पहचान
बनाने में कामयाब रहे हैं । भोला सेन को समाज व राजनीति में कार्य करने की प्रेरणा
अपने पूज्य पिता श्री नंद किशोर सेन से मिली। जो कि मीसाबंदी थे। आज भोला सेन
लोगों में मिलनसार
, शिक्षित, स्वच्छ छवि,
संस्कारवान व्यक्तित्व की पहचान रखते
है। भोला सेन का कैरियर संघ की बुनियाद से प्रारंभ हुआ। जहां उन्होंने कई
दायित्वों का सफल निर्वहन किया। अपने गृह नगर बड़वानी जिले में भाजपा के पदाधिकारी
के रूप में सक्रिय रूप से जन सेवा के कार्य निरंतर करते हुए इन्हें केश शिल्पी
बोर्ड के चर्चित अध्यक्ष रहे स्व. नंद किशोर वर्मा के सानिध्य में लंबे समय तक
कार्य करने का भी सौभाग्य मिला। भाजपा नेता भोला सेन स्व. नंद किशोर वर्मा के सदैव
चहेते
, लाडले- दुलारे बेहद करीबी रहे, यह बात किसी से छिपी नहीं है। इस
दौरान केश शिल्पी बोर्ड के तहत मिलने वाली तमाम योजनाओं का लाभ समाज को दिलवाने
में भी भोला सेन सदैव चर्चित रहे हैं। जिसका बखान समाज में कहीं भी
, कभी भी सुनने को मिल जाएगा।

भोला सेन की समर्पित ईमानदार छवि के सभी कायल
हैं।
यही
वजह है कि भोला सेन समाज में बेहद लोकप्रिय होने के साथ-साथ सर्व मान्य नेता है।
इस कारण समाज के सभी मंचों पर इन्हें सदैव बढ़ चढ़ कर स्वाभाविक सम्मान मिलता है।
इन सब बातों से सिद्ध होता हैं कि भोला सेन की समाज में बेदाग व निर्विवाद छवि है।
यहां यह कहना कतई अतिशयोक्ति नहीं है कि भोला सेन जी का जैसा नाम है वैसा ही उनका
ध्येय तथा आचरण भी है। यही कारण है कि लोग इन पर अटूट भरोसा ही नहीं करते हैं
बल्कि इन्हें समाज के हर कार्य में अनिवार्य रूप से शामिल करते हैं। इसे यूं कहें
कि भोला सेन के बिना समाज अधूरा है।

 

श्री सेन की समाज में गहरी पकड़ तो है ही भाजपा
संगठन में भी यह आला नेताओं से गहरी पैठ रखते है। भोला सेन के समर्थकों का कहना है
कि भोला सेन को हर समय समाज की बड़ी चिंता व फ़िक्र रहती है। वह समाज को हर तरह से
सक्षम देखना चाहते हैं चाहे वह राजनैतिक हो या आर्थिक आधार हो। जब से केश शिल्पी
बोर्ड के अध्यक्ष स्व. नंद किशोर वर्मा का निधन हुआ है उसके बाद से भाजपा सरकार
में सेन समाज का कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है। इसे सेन समाज का दुर्भाग्य ही कहना
पड़ेगा।

  • आज समूचे समाज की नजरें भोला सेन पर आ टिकी है।
    उनके पास समाज हित में किसी भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन करने के लिए पूरी
    क्षमता है। श्री सेन
     इस मुकाम तक पहुंचाने वाली एक विश्वसनीय टीम भी साथ में रखते हैं। जो
    सही निर्णय लेने में तथा सेवा के किसी भी कार्य को समय पर सम्पन्न करने में जी जान
    से जुटती है। आज केश शिल्पी बोर्ड हो या सरकार का अन्य कोई भी विभाग सभी को
    जिम्मेदारी पूर्वक निभाने के लिए भाजपा नेता भोला सेन हर तरह से तैयार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles