मध्य प्रदेश में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा से दिया इस्तीफा

 पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर सिद्धार्थ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हो रहे नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा। सिद्धार्थ मलैया के इस फैसले से वर्तमान में दमोह भाजपा की मुश्किले और बढ़ने वाली है, क्योंकि नगर पालिका चुनाव सिर पर है और इसी बीच सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा।

गौरतलब है कि साल 2021 में दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की करारी हार हुई थी। इस हार के लिए राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को दोषी बताया था, जिसके बाद भाजपा संगठन के द्वारा सिद्धार्थ मलैया सहित पांच मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री को नोटिस जारी किया था, जिसका सभी ने जवाब भी दे दिया, लेकिन एक साल का समय बीत जाने के बाद भी भाजपा में सिद्धार्थ की वापसी नहीं हुई और आखिरकार उन्होंने भाजपा को ही अलविदा कह दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles