हमारा संकल्प नगर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना है

 

वार्ड 1 और 12 में हो रहा पेवर ब्लाक रोड निर्माण, भूमिपूजन
संपन्न

एशियन रिपोर्टर मण्डीदीप | औद्योगिक नगर के वार्ड 01 और 12 में पेवर ब्लाक लगाकर सडकों को स्वच्छ
सुंदर और सुविधाजनक बनाया जायेगा | इन विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए
पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न कराया गया है । इस
कार्य के लिए नगर पालिका के बजट से वार्ड 01 में लगभग 18 लाख और वार्ड 12 में लगभग
14
लाख रुपए खर्च किये जायेंगे | पवार ब्लाक लगाने से जहाँ वार्डवासियों को आवागमन
में सुविधा होगी वहीँ क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुंदरता में वृद्धि भी होगी।


 नगर पालिका द्वारा भूमिपूजन के लिए आयोजित सादा
समारोह में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मुरली धर्मवानी, वार्ड
पार्षद श्रीमती प्रार्थना चौहान
, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमशंकर साहू, देवी अजमेरा, प्रदोष गुप्ता, विपीन जैन, बसंत साहू, भूपेंद्र रघुवंशी, रामनिरंज पटेल, विनय मिश्रा एवं नगर के प्रबुद्ध
नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles