गीतकार रामकिशोर नाविक को दिया जाएगा स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान


 स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान गीतकार रामकिशोर नाविक को दिया जाएगा

जन्म जयंती पर 10 मार्च को होगा काव्य समागम एवं सम्मान समारोह

सीहोर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर तथा सृजन साहित्य परिषद के बैनर तले आगामी 10 मार्च 2025 को प्रदेश के वरिष्ठ गीतकार स्व. रमेश गोहिया की जन्म जयंती पर होने वाले काव्य समागम एवं सम्मान समारोह में  गीतकार स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान से इटारसी के वरिष्ठ गीतकार श्री रामकिशोर नाविक को अलंकृत किया जाएगा। इसकी घोषणा चयन समिति द्वारा कर दी गई है। 

ज्ञात रहे कि विगत दिनों चयन समिति का गठन किया गया था जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार पंडित शैलेष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप एस. चौहान एवं साहित्य परिषद अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल के नाम शामिल थे। सम्मान समारोह का आयोजन सीहोर नगर के रुकमणी गोबिंद गार्डन में सुबह 11 बजे से किया गया है। आयोजन समिति ने नगर के सभी साहित्यकार, गीतकार एवं कविगणों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

कौन हैं रामकिशोर नाविक

जन्म तिथि- 8 अप्रेल 1955

जन्म स्थान- रायसेन(मध्य प्रदेश)

शिक्षा- एम ए (हिन्दी साहित्य)

पिता–स्व. पन्नालाल नाविक

माता–स्व. श्रीमती नर्बदा बाई

काव्य लेखन की शुरूआत-आठवीं कक्षा से।

प्रथम काव्य प्रकाशन- “बर्फ का घर”( 1976 )

अन्य उपलब्धियां

ज़ह 1970 से आकाशवाणी भोपाल तथा इन्दौर केंद्र से कविताओं का नियमित प्रसारण। विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं सृजन साहित्य समिति सीहोर, मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन जिला सीहोर,

“शिवना”साहित्य कला परिषद् सीहोर, क़लमकार परिषद् भोपाल

“शिव संकल्प साहित्य परिषद् होशंगाबाद, मानसरोवर साहित्य परिषद् इटारसी, नाविक काव्य परिषद् इटारसी से संलग्न रह कर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय।

इसके साथ ही देश की अनेक पत्र पत्रिकाओं में रचनाओं का नियमित प्रकाशन जारी है। एक काव्य संकलन का प्रकाशन अंतिम चरण में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles