साँची विधानसभा में पेश करेंगे कड़ी चुनौती

कमलनाथ की सभा के
लिए लामबंद हो रहे कांग्रेसी

औबेदुल्लागंज से
प्रीतम राजपूत की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सभी
ब्लाकों में
कांग्रेसजन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की
सभा के लिए लामबंद हो रहे हैं | ब्लाक स्तर पर सभा को सफल बनाने के हरसंभव प्रयास
किये जा रहे हैं | इस विषय पर औबेदुल्लागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेश जैन नें
बताया कि पार्टीजनों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लगातार
संपर्क और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है | उल्लेखनीय है कि
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 24 सितंबर को जिला मुख्यालय रायसेन
के दशहरा मैदान पर एक आम सभा को संबोधित करेंगे। जबकि इसके पहले कमलनाथ
मुख्यमंत्री पद पर रहते

हुए ही रायसेन आए थे। कमलनाथ
की इस सभा को साँची विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद माना जा रहा है | इसीलिए पार्टी
के जिम्मेदार इस सभा में पार्टी की ताकत दिखाने के लिए पूरे जिले के कांग्रसियों
को जुटाने में लगी है | जिला
कांग्रेस अध्यक्ष
देवेन्द्र पटेल
, कांग्रेस प्रत्याशी मदन चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा चौहान, जिला युवक कांग्रेस
अध्यक्ष आशीष गौर
,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश जैन आदि सभी प्रमुख नेताओं ने जिले के सभी
कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में सभा में सम्मलित होने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles