विकास को गति देने नपाध्यक्ष
बद्रीसिंह चौहान नें किये भूमिपूजन
बद्रीसिंह चौहान नें किये भूमिपूजन
मंडीदीप से जीतेन्द्र
मुद्गल की रिपोर्ट
रायसेन जिले के औद्योगिक
नगर मंडीदीप के रहवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को वचनबद्ध नपाध्यक्ष
बद्रीसिंह चौहान “दादाभाई” नें सोमवार को एक
साथ अनेक विकासकार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों को प्रारम्भ कराया | इन
कार्यों पर नपा द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जायेगी |
आज प्रारम्भ हुए कार्यों में वार्ड 08
में लगभग 14,30,037/- रू की लागत से सुलभ शौचालय से दुर्गा मंदिर तक पेवर ब्लाक निर्माण,
लगभग 15,14,341/- रू की लागत से अग्रवाल के मकान से आटा चक्की तक पेवर ब्लाक एवं
नाली कवर निर्माण, लगभग 5,54,118/- रू की लागत से हुकुम चंद जैन से मदन साहू तक पेवर ब्लाक एवं
नाली कवर निर्माण किया जायेगा | वहीँ वार्ड 5
एवं 6
में लगभग 16,98,383/- रू की लागत से ओवर ब्रिज से विवेक जाग्रति स्कूल तक पेवर ब्लाक
एवं नाली कवर निर्माण, वार्ड 6 में लगभग 16,12,197/- रू की लागत से मिर्ची चौराहे पर पेवर ब्लाक निर्माण एवं नाली
कवर, वार्ड 3
में लगभग 17,65,176/- रू की लागत से प्रमोद सिंह से पाल धर्मशाला पशु चिकित्सालय तक
पेवर ब्लाक निर्माण कार्य, वार्ड 10 की विभिन्न गलियों में लगभग 13,31,740/-
रू की लागत से पेवर ब्लाक निर्माण कार्य,
वार्ड 21
में लगभग 9,12,514/- रू की लागत से दुर्गा मंदिर के पीछे वाउण्ड्रीवाल निर्माण
कार्य किये जायेंगे | उपरोक्त कार्यों के भूमि पूजन आयोजन स्थल पर सभी वार्डों के
पार्षदों के साथ नगरवासी मौजूद रहे।

