सीधी से साफ हुई भाजपा, कांग्रेस को नहीं मिला जनता का साथ

  मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीधी नगर पालिका परिषद से 24 पार्षद सीटों के लिए बुधवार को मतगणना हुई। यहां की  मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीधी नगर पालिका परिषद से 24 पार्षद सीटों के लिए बुधवार को मतगणना हुई। यहां की 24 सीटों में से 14 सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाते हुए शानदार वापसी की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ छह सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। वहीं एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं । 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की यह प्रतिष्ठा वाली सीट थी। यहां कांग्रेस ने शानदार वापसी कर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए एकतरफा जीत हासिल की है।

नगर पंचायत चुरहट में भी मिली जीत
नगर पंचायत चुरहट में कांग्रेस ने 15 सीटों में 10 सीटों पर सफलता हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट कर रह गई है, वहीं 2 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना कब्जा जमाया है। आपको बता दें कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की प्रतिष्ठा दांव में लगी थी। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं चुरहट से विधायक शरतेंदु तिवारी भी अपनी इज्जत बचाने की कोशिश में जुटे थे।

सीधी जिले की एक नगर पालिका एवं तीन नगर पंचायत में आए चुनाव परिणाम में सीधी नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी से यह सीट छीन ली है। जबकि चुरहट नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी का ही नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वहीं नगर पंचायत मझौली एवं रामपुर नैकिन में भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने में सफल हो जाएगी। मझौली एवं रामपुर नैकिन में कांग्रेस पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष था। दोनों सीट भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से छीन ली है।24 सीटों में से 14 सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाते हुए शानदार वापसी की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ छह सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। वहीं एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं । 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की यह प्रतिष्ठा वाली सीट थी। यहां कांग्रेस ने शानदार वापसी कर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए एकतरफा जीत हासिल की है।

नगर पंचायत चुरहट में भी मिली जीत
नगर पंचायत चुरहट में कांग्रेस ने 15 सीटों में 10 सीटों पर सफलता हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट कर रह गई है, वहीं 2 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना कब्जा जमाया है। आपको बता दें कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की प्रतिष्ठा दांव में लगी थी। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं चुरहट से विधायक शरतेंदु तिवारी भी अपनी इज्जत बचाने की कोशिश में जुटे थे।

सीधी जिले की एक नगर पालिका एवं तीन नगर पंचायत में आए चुनाव परिणाम में सीधी नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी से यह सीट छीन ली है। जबकि चुरहट नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी का ही नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वहीं नगर पंचायत मझौली एवं रामपुर नैकिन में भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने में सफल हो जाएगी। मझौली एवं रामपुर नैकिन में कांग्रेस पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष था। दोनों सीट भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से छीन ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles