अब तक सिर्फ 74 गाँवों को मिल सकी है नल जल योजना –
जिले भर में 10,200 हैंडपंपों से मिलता है पानी –
जिले में 10200 हैंडपंप और 374 नल जल योजना से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। वर्तमान में 10,000 से अधिक हैंडपंप और 325 नल जल योजनाएं चालू हालत में है जबकि ब्लॉक में 2000 हैंडपंप से लोग पानी पीते हैं।
नूरगंज में 50 लाख की राशि से बिछाई जाएगी पेयजल पाइपलाइन –
शासन द्वारा नूरगंज गांव के लिए 50 लाख रुपए की नवीन नल जल योजना स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पीएचई विभाग से योजना की मांग की जा रही थी। जिसे हाल ही में विभागीय मंजूरी मिल गई है। योजना के स्वीकृत होने से यहां के 500 परिवारों को घर बैठे ही नल से पानी मिल जाएगा। इस संबंध में विभाग के सब इंजीनियर जेएस यादव ने बताया कि शासन ने नूरगंज के लिए 50 लाख लागत वाली योजना को हरी झंडी दे दी है। जल्दी ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का संचालन पंचायत द्वारा नहीं किया जाएगा बल्कि इसका संचालन रहवासियों की समिति करेगी। एसई यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जनभागीदारी के रूप में 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।
ज्ञात है की बीते वर्ष दिसंबर माह में पंचायत की 30 साल पुरानी क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन का दूषित पानी पीने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आए थे। ग्रामीणों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री (उस समय पूर्व सीएम) शिवराज सिंह चौहान ने गांव का भ्रमण किया था। इनके अलावा तत्कालीन कांग्रेस सरकार के जिला प्रभारी मंत्री हर्ष यादव भी गांव पहुंचे थे। तब इस मामले ने जमकर तूल पकड़ा था। यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल पिलाने के लिए पूर्व में पंचायत ने 78 लाख का प्रस्ताव तैयार किया था इसके बाद पीएचई विभाग द्वारा करीब 65 लाख रुपए की लागत वाली नल जल योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसे बाद में संशोधित करते हुए 50 लाख रुपए कर दिया गया है। योजना के मूर्त रूप लेने के बाद यहां की करीब 5 हजार आबादी को साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इनका कहना है –
जल जीवन मिशन योजना के तहत ब्लाक के 100 गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा इसकी कार्य योजना तैयार करवाई जा रही है जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। – जेएस यादव, सब इंजीनियर पीएचई औबेदुल्लागंज
जल जीवन मिशन योजना के तहत ब्लाक के 100 गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा इसकी कार्य योजना तैयार करवाई जा रही है जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। – जेएस यादव, सब इंजीनियर पीएचई औबेदुल्लागंज



