उपलब्धियां
जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मोदी सरकार की
उपलब्धियां बता रहे हैं | इसी क्रम में वे सोमवार को राहुल नगर एवं पटेल नगर के
वार्ड 18, 19 और 21 के मतदान केन्द्रों पर पहुंचे | जहाँ उन्होंने मोदी सरकार के द्वितीय
कार्यकाल के प्रथम वर्ष
में राष्ट्रीय
एकता अखंडता, सामाजिक सौहाद्र और उन्नति के लिए किये गए कार्यों और उपलब्धियों से
आम जनों को अवगत कराया | जिसमे प्रमुख रूप से कश्मीर से धारा 370 हटाना, राम मंदिर
विवाद के शांतिपूर्ण समाधान, तीन तलाक की प्रथा को रोकना और नागरिकता संशोधन बिल
पास कराने के साथ ही सरकार द्वारा किये गए अनेक कार्यों पर प्रकाश डाला गया | वहीँ
देश
के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आमजन को लिखे पत्र की प्रतियां
भी वितरित की गईं |
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
इस अभियान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति
सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, बबलू भैया के नेतृत्व में भाजपा शहरी मंडल मंडीदीप के महामंत्री प्रेम
शंकर साहू, अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, कमल चंद पिपलोद, युवा मोर्चा मंडल
अध्यक्ष रामनिवास पाल, सक्रिय युवा नेता सुरेन्द्र चौकसे के साथ ही पार्टी
कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



