रेत के ओव्हरलोड बिना नंबर डम्पर नें ली युवक की जान

Normal
0

false
false
false

EN-US
X-NONE
HI

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}

डम्पर की चपेट में आने से नपा के सेनेटरी
इंस्पेक्टर की मौत

रायसेन जिला अंतर्गत औद्योगिक नगर
मंडीदीप के बीचों बीच से गुजरे निर्माणाधीन हाइवे रोड पर मृत्यु के दूत
बनकर अंधाधुंध गति से
दौड़ रहे ओवरलोड रेत के डंपर ने शुक्रवार को फिर एक जान ले
ली | शुक्रवार सांय लगभग 4:45 बजे औबैदुल्लागंज से भोपाल की तरफ जा रहे डंपर क्रमांक एमपी 04
एचई 3212 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक हीरो होंडा पैशन
बाइक
को कुचलते हुए निकल गया | जिससे
बाइक सवार की मृत्यु हो गई | जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर मृतक की पहचान नगर पालिका मंडीदीप में पदस्थ
सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक वाघमारे के रूप में की गई
| पुलिस
ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण
दर्ज कर लिया है
|

समय पर
उपचार मिलता तो शायद बच जाती जिंदगी –

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों नें
108 डायल कर एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया
| लेकिन जब काफी समय तक एम्बुलेंस नहीं आई तो वहां मौजूद लोगों
ने दुर्घटना ग्रस्त युवक की जान बचाने के लिए उसे एक लोडिंग ऑटो द्वारा अस्पताल
पहुंचाने की व्यवस्था की
| परन्तु
तब तक देर हो चुकी थी
, अस्पताल
पहुँचने पर डाक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया
| चर्चा है कि अगर तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद जिंदगी बचाई जा
सकती थी
|

डंपर पर नहीं लिखे हैं
नंबर –

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर रेत
से ओवरलोड भरा हुआ था और उस पर नंबर भी नहीं लिखे हुए
थे | डंपर के आगे की नंबर प्लेट पर स्पष्ट रूप से नंबर मिटाए हुए
दिखाई दे रहे थे
| डम्पर
चालक इतना मदहोश था कि वह दुर्घटना के बाद मृतक को कई मीटर तक घसीटता ले गया
| जब आसपास मौजूद लोग शोरगुल करने लगे तब कहीं उसने डम्पर को
रोका और उसे बीच रोड पर ही छोड़कर भाग गया
| जिसे बाद में पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles