Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}
मंडीदीप नगर के सतलापुर स्थित वार्ड 15 एवं 17 के बीच मां मनसा देवी मंदिर से खेड़ापति माता मंदिर जाने वाली सड़क
के हालात बद से बदतर हो गए हैं | कच्ची सड़क पर वर्षाकाल के इस समय में एक
तरफ बरसात के पानी से कीचड़ मची रहती है तो वहीं दूसरी तरफ इस सड़क पर नाली की
गंदगी और सीवेज भी बहता हुआ दिखाई देता है | रहवासी इस समस्या को लेकर
काफी लंबे समय से परेशान हैं | रहवासी राजेश टेकवार नें बताया कि इस सड़क पर अक्सर वाहन
गिरते रहते है दुर्घटनाएं होती रहती हैं |
वहीँ आज एक फलों से भरा हाथ ठेला भी सड़क
खराब होने की वजह से पलट गया | जिससे गरीब फल वाले का बहुत नुकसान हुआ | रहवासी
आदर्श सोनी एवं खेड़ापति माता मंदिर के मुख्य आचार्य राजेन्द्र शर्मा बताते हैं कि घर
से निकल कर अस्पताल जाना हो या मंदिर इस सड़क पर पैर रखना भी मुश्किल हो रहा है | इस
समस्या को देखते हुए रहवासियों ने युवक कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सचिन राय के
नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए नगर पालिका से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत का
कार्य कराने की मांग की है |



