सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुजुर्गों को बांटी लाठियां

वृद्ध एवं  दिव्यांगों को  सहारे के लिए लकड़ी
से बने
51 बैत वितरित

सतलापुर से जीतेन्द्र मुद्गल की रिपोर्ट

रायसेन
जिले के
औद्योगिक नगर मंडीदीप में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा सेवा
सप्ताह के दौरान अत्यंत सराहनीय सेवा कार्य करते हुए सेवा की नित नई मिसाल पेश की
जा रही है | इसी के चलते ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा रविवार को क्षेत्र
के 51 बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को सहारे के लिए लाठियां वितरित की गईं | भारत
के यशस्वी
  प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर
भाजपा द्वारा  सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है | सप्ताह के दौरान स्वच्छता, फल वितरण
एवं वृक्षारोपण आदि जनहित के सेवा कार्य प्रमुखता से किये जा रहे हैं | इसी क्रम
में
20 सितंबर  को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा अपने
समर्थकों के साथ जरूरत मंद लोगों को तलाशकर उनके घर घर जाकर
वृद्ध एवं  अपंग व्यक्तियों को  सहारे के लिए लकड़ी
से बने हुए
51 बैत का
वितरण
किया गया  | तथा प्रधानमंत्री मोदी
की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई
  | इस कार्यक्रम में  मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ संतोष गिरी,
रंजीत राजपूत
  एवं ग्रामीण
मंडल के सभी
कार्यकर्ता
उपस्थित रहे |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles