33 केवी लाइन में फाल्ट, लोग रहे परेशान

Normal
0

false
false
false

EN-US
X-NONE
HI

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}

बार बार के पावर कट  और ट्रिपिंग से खराब हो रहे उपकरण

मंडीदीप से केशव सुनील की रिपोर्ट

बिजली कंपनी द्वारा बार-बार होने वाले  फाल्ट
और ट्रिपिंग
  की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर साल
गर्मियों में प्री मानसून मेंटेनेंस किया जाता है
| लेकिन इन दिनों हल्की सी बरसात में ही कंपनी द्वारा किये गये
मेंटेनेंस की पोल खुल रही
है। बीती शनिवार की
रात करीब
10:00 बजे हल्की सी वर्षा में ही बिजली गुल हो गई। जो करीब एक डेढ़ घंटे बाद आई। इसके बाद पावर कट होने का
सिलसिला रात करीब

2:00
बजे तक चलता रहा । इस तरह के फाल्ट और
बार-बार ट्रिपिंग की समस्या
प्रतिदिन देखने को
मिल रही है। जिससे उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे
सहित अन्य बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। इससे उन्हें दोहरा
नुकसान हो रहा

है। एक तो बिजली के अभाव में उनकी रात
में नींद पूरी नहीं हो पाती । वहीं
खराब हुए बिजली
उपकरणों को सुधरवाने में पैसा खर्च करना पड़ता है। बिजली
गुल होने की सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आ
रही है। हालात

ये हैं कि दिन में चार से छह बार
आधे-आधे घंटे की पावर कट हो रही है।
अचानक से होने वाले
इस पावर कट से जहां लोगों को उमस से परेशान होना पड़ता
है। वहीं उनके घरेलू बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। अधिकारी
अपनी नाकामी

छिपाने के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहरा
रहे हैं। 

इस संबंध में बिजली कंपनी के ओबैदुल्लागंज
डीजीएम अरविंद वर्मा ने बताया कि बीती रात
33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था। हमारी टीम ने फाल्ट ढूंढ कर 6 इंसुलेटर बदले। तब कहीं जाकर विद्युत आपूर्ति
बहाल की जा सकी। बरसात में अक्सर फाल्ट और ट्रिपिंग
की समस्याएं आती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles