Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
MicrosoftInternetExplorer4
नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सेवानिवृत
सैनिक का नागरिक अभिनन्दन
प्रीतम राजपूत “मामा”
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज नगर में भारतीय सेना
से सेवा निवृत्त शम्भू दयाल धुर्वे का नगर औबेदुल्लागंज में नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। देश की
सेवा करने के उपरांत भारतीय सेना
से सेवानिवृत्त हुए ग्राम तजपुरा के निवासी देश के वीर जवान
शम्भूदयाल धुर्वे का नगर
में जोरदार स्वागत किया गया। नगर की शिव दिग्विजय
कॉलोनी से प्रारंभ हुई स्वागत रैली में डीजे, ढोल व देश भक्ति के नारों के साथ
हज़ारों की संख्या में जनसैलाब स्वागत के लिए उपस्थित दिखा। रैली शम्भू दयाल धुर्वे
के पैतृक ग्राम तज़पुरा
तक पहुंची । इस दौरान सारा
नगर देशभक्ति के मनभावन गीतों से गूंज उठा। इस अवसर पर बाबा
बर्फानी सेवा दल, भारतीय मजदूर संघ,
आदिवासी विकास परिषद, सिंधी समाज, प्रेस क्लब ओबेदुल्लागंज के
सदस्यों ने देश के
सच्चे सपूत का जगह-जगह स्वागत किया।


