पंचम अहिरवार जिला महामंत्री तो पदम् सिंह चौहान बने जिला उपाध्यक्ष

 सेवाभावी ऊर्जावान युवाओं को दायित्व मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर

पंचम सिंह अहिरवार

मध्यप्रदेश के
रायसेन जिलान्तर्गत औद्योगिक नगर मंडीदीप के ऊर्जावान युवा पंचम सिंह अहिरवार को
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का रायसेन जिला महामंत्री तथा औबेदुल्लागंज के पदम्
सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है | यह नियुक्तियाँ मोर्चा के
जिलाध्यक्ष सूरज दोहरे द्वारा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव एवं भाजपा
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार की अनुशंसा पर की गई | नियुक्ति की सूचना मिलने पर
क्षेत्र के युवाओं में हर्ष की अनुभूति देखी गई | वहीँ मित्रों, शुभचिंतकों एवं
वरिष्ठजनों नें नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की
कामना की है |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles