प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का षड्यंत्र ना करें – राजेन्द्र अग्रवाल

तुष्टीकरण की राजनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री
दिग्विजय के विरुद्ध पनपने लगा आक्रोश, चेतावनी के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर
सौंपा ज्ञापन

मंडीदीप | अपनी चिरपरिचित शैली में तुष्टिकरण
की राजनीति करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता दिग्विजय
सिंह ने प्रदेश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से ही ट्विटर के माध्यम से झूठी
पोस्ट की है। यह कहना है भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल का | वे पूर्व मुख्यमंत्री
दिग्विजय सिंह द्वारा की गई झूठी और भड़काऊ पोस्ट का विरोध कर रहे जनसमुदाय का
नेतृत्व कर रहे थे | उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नेताओं को राजनैतिक उद्देश्यों की
पूर्ती के लिए इस प्रकार की घटिया हरकतों से बाज आना चाहिए अन्यथा प्रदेश की जनता
उन्हें ऐसा सबक देगी कि भुला नहीं पायेंगे |

   नगर
में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पोस्टों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित
हो रही | जिसके चलते बुधवार को भाजपा के आम ख़ास सभी मिलकर मंडीदीप थाने पहुंचे,
जहाँ उन्होंने टीआई मनोज सिंह को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विरुद्ध अविलम्ब कार्रवाई की मांग उठाई गई | ताकि
सदैव से शान्ति का टापू कहलाने वाले मध्यप्रदेश को दंगों की आग से बचाया जा सके |

  भारतीय
जनता युवा मोर्चा मण्डीदीप के तत्वाधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भोजपुर
विधायक सुरेन्द्रपटवा के मार्गदर्शन में मण्डीदीप मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा
के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल
, नगर
मण्डीदीप मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रेम शंकर साहू,
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामनिवास पाल, मंडल महामंत्री राजेश भंवरे, सुनील
पाल, मंडल मंत्री सुरेंद्र चोकसे, नारायण साहू, शिवम तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा एवं
युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित हुए
|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles