सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

 भारत की सावित्री जिंदल अब एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल
ने चीन की यांग हुईयन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। यांग हुईयन, पिछले
पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। वह चीन के सबसे बड़े
रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को नियंत्रित करती हैं।
हालांकि, चीन में रियल एस्टेट कंपनियों पर सरकार के शिकंजे का असर यांग
हुईयान की दौलत पर भी दिखा है।  

 

किसकी कितनी दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के
मुताबिक यांग हुईयान की दौलत पिछले साल के लगभग 24 बिलियन डॉलर से गिरकर अब
11 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल की दौलत
11.3 बिलियन डॉलर है। 72 साल की सावित्री की दौलत सिर्फ 2 वर्षों में 12
बिलियन डॉलर बढ़ी है। 

फोर्ब्स के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ वर्षों से सबसे अमीर भारतीय
महिला माना जाता है। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में उनके बाद किरण
मजूमदार और कृष्णा गोदरेज हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles