उर्फी जावेद अस्पताल में भर्ती

 अपने फैशन से खुद की पहचान बनाने वालीं उर्फी जावेद को लेकर एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई। शनिवार को पता चला कि उर्फी जावेद की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिन भी उर्फी को पपराजी ने स्पॉट किया था। जहां वो पोज देती देखी गई थीं। अचानक उनके तबीयत बिगड़ने से फैन्स परेशान हो गए हैं। इस बीच उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

अस्पताल के बेड पर उर्फी
उर्फी अस्पताल के बेड पर हैं और वो खाना खा  रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है तबीयत बिगड़ने से उन्हें खाना अच्छानहीं लग रहा है। उर्फी ने अपनी फोटो के साथ लिखा- ‘मैं यहां हूं इसलिए इतना वक्त है।‘ आगे उन्होंने लिखा, ‘हां ये हो गया, मैं लगातार अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर रही थी और अब ये।‘
चाहत खन्ना के साथ भिड़ीं
हाल ही में उर्फी जावेद और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर तू तू मैं मैं  हो गई। चाहत ने उर्फी की तस्वीरों के साथ लिखा कि इस तरह के कपड़े पहनकर सड़क पर कौन निकलता है। न्यूड होने पर मीडिया से पब्लिसिटी मिलती है। चाहत को उर्फी ने करारा जवाब दिया और उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उर्फी ने कहा कि दुनिया में कौन क्या करता है इससे उन्हें मतलब नहीं होना चाहिए। उन्होंने चाहत को कहा कि वो पपराजी को पैसे देती हैं इसके बावजूद उन्हें कवरेज नहीं मिलती। यही वजह है कि उन्हें उनसे जलन है।
मसाबा ने की तारीफ
उर्फी के फैशन सेंस को लेकर हाल ही में डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उनकी तारीफ की। मसाबा ने कहा कि वो जो कुछ भी पहनती हैं उसकेपीछे एक सोच होती है। जिस तरह उर्फी हर दिन हील्स पहनकर पपराजी को पोज देती हैं कोई तीन दिन ये करके दिखा दे हालत खराब हो जाएगी। मसाबा के कमेंट पर उर्फी ने उन्हें अपना प्यार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles