बोल्ड अंदाज में अंजलि अरोड़ा ने क्रॉप टॉप पहन फहराया तिरंगा

 कंगना रनौत होस्टेड शो लॉकअप का हिस्सा रहीं अंजलि अरोड़ा हाल ही में काफी सुर्खियों में रहीं। पहले एक MMS सामने आया जिसमें नजर आ रही लड़की को अंजलि अरोड़ा बता दिया गया। बाद में अंजलि अरोड़ा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर सफाई दी और पता चला कि वीडियो में दिख रही लड़की अंजलि नहीं हैं। इसके बाद उनके कुछ और वीडियो सामने आए जिन पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

रिवीलिंग आउटफिट में फरहाया तिरंगा
अब अंजलि अरोड़ा का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फरहाती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो में अंजलि ने जो आउटफिट पहन रखा है उसके लिए उन्हें ट्रोल कर दिया गया है। वीडियो में अंजलि अरोड़ा व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और लो वेस्ट जींस पहने नजर आ रही हैं।
‘तिरंगे को नहीं खुद को दिखा रही है’
हाथ में तिरंगा थामे अंजलि अरोड़ा के वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है लेकिन उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘तिरंगे को नहीं खुद को दिखा रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये भारतीय राष्ट्र ध्वज का अपमान है।’ एक फॉलोअर ने लिखा- ये तो दिखावा करना हो गया ना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles