‘भारत में मंदी की संभावना नहीं’ – वित्त मंत्री

 महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका जवाब दिया। लोकसभा में विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले 2 साल में भारत को विश्व बैंक, IMF और दूसरी वैश्विक संस्थाओं द्वारा विश्व की विकास दर और भारत की विकास दर के बारे में कई बार आकलन किया गया है। हर बार जब उन्होंने आकलन किया है, विश्व की विकास दर उस अवधि में अनुमान से कम रही है, भारत की भी विकास दर अनुमान से कम रही है, लेकिन हर बार भारत की विकास दर सर्वाधिक रही है। अमेरिका की GDP में दूसरी तीमाही में 0.9% की गिरावट दर्ज़ की गई और पहली तिमाही में 1.6% की गिरावट दर्ज़ की गई थी। जिसे उन्होंने अनौपचारिक मंदी का नाम दिया। भारत में मंदी या मुद्रास्फीतिजनित मंदी का सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं परन्तु भारत में NPA कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज़ GDP का 56.9% है। IMF के डेटा के अनुसार भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है जहां औसतन सरकार पर कर्ज़ GDP का 86.9% है।

राज्यसभा में अंटार्कटिक विधेयक 2022 पारित हो गया। इससे पहले लोकसभा ने शुक्रवार को ‘भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022’ को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों (Research Activities) और पर्यावरण संरक्षण के लिए विनियमन ढांचा (Regulatory Framework) प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है। इस पर चर्चा करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बताया कि भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भारतीय अंटार्कटिक प्राधिकरण (IAA) को सर्वोच्च निर्णय लेने वाले प्राधिकरण के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव है। राज्यसभा की आज की कार्यवाही समाप्त हो गई है और सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है। सोमवार को शुरुआती हंगामे के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में चारों सांसदों का निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही महंगाई के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। हालांकि दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। संजय राउत के मुद्दे पर सोमवार को संसद में हंगामा हुआ। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्सभा की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद कहा, महंगाई पर चर्चा के लिए पहले दिन से ही सरकार तैयार थी। विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलने नहीं दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles