प्रियंका चोपड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी जबरदस्त स्पीच

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया है। इस भाषण के दौरान प्रियंका ने हमारी दुनिया के साथ सब ठीक नहीं है के बारे में बात की है। अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने यूएनजीए में सतत विकास लक्ष्यों SDG मोमेंट के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने वैनेसा नकाटे के साथ पोज दिया है। वहीं एक और तस्वीर में मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ वे नजर आ रही हैं। उन्होंने उस कार्यक्रम की एक क्लिप भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे भाषण देती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका ने अमांडा के कार्यक्रम में बोलते हुए एक संक्षिप्त वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका ने कहा कि हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं। वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया जलवायु संकट और कोविड-19 जैसी महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष, गुस्सा, गरीबी और आजीविका के ऊपर उठाता है क्योंकि संघर्ष, गुस्सा, गरीबी और विस्थापन, भूख, असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को खत्म कर देती है। जिसे हमने इतने लंबे समय से लड़ा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे साथ सब कुछ ठीक नहीं है। ये संकट संयोग से नहीं आए हैं। उन्हें एक प्लान के साथ तय किया जा सकता है। हमारे पास वह प्लान है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य, दुनिया के लिए एक टू-डू लिस्ट है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles