निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत को मिला सम्मान

 बैरसिया और नजीराबाद ब्लॉक अध्यक्षों
को दोबारा दी गई जिम्मेदारी

बैरसिया से माधो सिंह दांगी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भोपाल
जिला ग्रामीण के बैरसिया ब्लॉक और नजीराबाद ब्लॉक अध्यक्षों के सराहनीय कार्य
, उनके समर्पण और उनकी योग्यता को देखते
हुए उन्हें एक बार फिर ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल बैरसिया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर और नजीराबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
के अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सोलंकी उर्फ लाला बना को एक बार फिर ब्लॉक अध्यक्ष की
जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा मदन सिंह ठाकुर को बैरसिया कांग्रेस
कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष तथा कमलेंद्र सिंह सोलंकी को नाज़ीराबाद ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया है।

ज्ञात हो कि मदन सिंह ठाकुर और
कमलेंद्र सिंह सोलंकी को जब से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तब
से यह दोनों कांग्रेस नेता पूरी निष्ठा ईमानदारी मेहनत के साथ बैरसिया विधानसभा
में कांग्रेस को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटे हुए हैं इसके साथ ही
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता के सामने उजागर कर आने वाले विधानसभा
चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इन दोनों के
इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा इन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles