बिरसा में गो काष्ठ से जलाई गई होली

 पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए
पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर किया गौ-काष्ठ का उपयोग

प्रशासनिक
अधिकारियों की रही उपस्थिति 

बालाघाट
ब्यूरो टोपराम पटले 02 मार्च 2026

सोमवार
को बिरसा तहसील कार्यालय के सामने मां दुर्गा मंदिर परिसर में पारंपरिक गरिमा के
साथ होलिका दहन कर होली का पर्व मनाया गया । जहाँ शासन की मंशानुसार पर्यावरण
संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के उद्देश्य से गो काष्ठ से होली जलाई गई। आयोजन में
बच्चे, बूड़े और जवानों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मलित हुए | बालाघाट
कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर
व बिरसा के प्रभारी तहसीलदार आदित्य नारायण तिवारी द्वारा कार्यक्रम का मार्गदर्शन
किया गया। वहीँ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों को पर्यावरण
संरक्षण का संदेश देते हुए पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर गो काष्ठ के उपयोग को
बढ़ावा देने की अपील की।

     इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं
प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ
राहंगडाले
, नीलमणि
राहंगडाले
, मंदिर
समिति अध्यक्ष नोकलाल तूरकर
, प्रकाश डहरवाल, नायब तहसीलदार रतन सिंह धुर्वे, आरआई सरयाम, कुवैती, हल्का पटवारी मर्सकोल, पटवारी संघ तहसील अध्यक्ष शंकर मरावी, उज्ज्वल चौधरी, नागवंशी नाजिर, दुर्गरकर बाबू सहित तहसील के समस्त
पटवारियों का विशेष योगदान रहा।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles