मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का विवाह संपन्न

 13 कन्याओं का विवाह और दो बालिकाओं का हुआ निकाह

मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक नगर मंडीदीप
में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का
आयोजन किया गया । शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में प्रातः
8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में 15 युवक युवतियों नें विवाह बंधन में
बंधकर नवजीवन में प्रवेश किया । नगर पालिका के कार्यक्रम प्रभारी प्रेम नारायण
शर्मा के अनुसार आयोजन में
13
कन्याओं का विवाह और दो बालिकाओं का निकाह संपन्न कराया गया । चूंकि आयोजन के लिए
16 पंजीयन किये गये थे परंतु किसी कारणवश एक जोड़ा विवाह हेतु उपस्थित नहीं हुआ ।

 इस आयोजन
में सम्मलित प्रत्येक नवयुगल को सीएमओ सुधीर उपाध्याय नें शासन की योजना अनुसार
49 हजार रु राशि का चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान
किया । वहीँ नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पा
साहू
, भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, प्रेम शंकर साहू,
अरविंद जैन, वरिष्ठ समाजसेवी गेंदालाल पाल के साथ ही पूर्व नपाध्यक्ष विपिन भार्गव
, उषा भार्गव, पार्षद दीपिका जैन, नरेंद्र जैन, सुनील पाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों
और गणमान्य नगरजनों नें नवदंपतियों को विवाहित जीवन के लिए मंगल शुभकामनाएं और
आशीर्वाद प्रदान किया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles