प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी में बढ़ा फेरबदल

रोहित सिंह राजपूत बने जिलाध्यक्ष

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर रोहित सिंह राजपूत 

मंडीदीप : क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत ने एक बार फिर
से प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी में बढ़ा फेरबदल किया है | महासभा द्वारा
9 जून को आयोजित एक  सादा समारोह में
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह परमार और राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री ठाकुर
जगदीश सिंह राघव की सहमति से
 वर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर को प्रदेश
महामंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया | 

रायसेन जिला इकाई अब मध्य प्रदेश की सभी इकाइयों में सबसे अधिक मजबूत 

महासभा में नगर के सक्रिय, ऊर्जावान युवा रोहित
सिंह राजपूत को रायसेन का जिलाध्यक्ष एवं शुभम सिंह राजपूत को
  जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया | इसके पूर्व में भी नगर
के ठाकुर विजेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला महामंत्री और ठाकुर राहुल सिंह
राजपूत को मंडीदीप नगर अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है | क्षत्रिय महासभा में नवनियुक्त
सभी पदाधिकारियों को राजपूत समाज के लाल सिंह सोलंकी, सचिन राजपूत, रंजीत राजपूत,
ठाकुर तूफान सिंह, ठाकुर मेहरबान सिंह के साथ ही राजपूत समाज के अनेकों प्रभावशाली
और वरिष्ठ लोगों ने शुभकामनाएं प्रदान की |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles