सड़क हादसे में सविता की दर्दनाक मौत

बस और बाईक की टक्कर में मंडला निवासी कुमारी सविता की मौत 

मंडीदीप : नगर के सतलापुर थाना क्षेत्र
अंतर्गत एचईजी घाटी के पास बस द्वारा टक्कर मारने से
एक 19 वर्षीय युवती  की मौत हो गई | जानकारी के अनुसार मंडला
निवासी कुमारी सविता पिता संतलाल ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाहर स्पिनिंग मिल
में काम करती थी | मंगलवार को वह अपने साथी नितिन की
मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 48 एमएन 1422 पर बैठकर मंडीदीप से कंपनी जा रही थी
कि तभी पीछे से आ रही बस द्वारा एचईजी घाटी के पास जोरदार टक्कर मार देने से महिला की मृत्यु
हो गई | 

बस जब्त, बस चालक गिरफ्तार 

थाना प्रभारी राजेश तिवारी नें बताया कि बस राजस्थान नागौर से श्रमिकों को
लेकर कबीर नगर आंध्र प्रदेश जा रही थी | पुलिस द्वारा द्वारा तेजी व लापरवाही से बस
चलाकर टक्कर मारने की शिकायत पर बस क्रमांक आरजे
21 पीए 1848 को जप्त कर लिया गया है | वहीँ बस के चालक परसराम पिता रामूराम जाट
उम्र
21 वर्ष निवासी ग्राम मंगलपुरा, थाना चितावा, जिला नागौर राजस्थान पर
तेजी व लापरवाही से बस चलाने के तथा गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्रकरण दर्ज कर
उसे गिरफ्तार कर लिया है |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles