Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
MicrosoftInternetExplorer4
/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}
साले को भेजा बाजार फिर उसकी पत्नी के साथ किया मुंह काला, भेजा जेल
मंडीदीप से केशव सुनील की रिपोर्ट
रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में बहनोई के द्वारा साले की पत्नी के
साथ दुष्कर्म कर पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है | पुलिस की तत्परता के चलते नगर के
सतलापुर थानान्तर्गत हुए इस कुकृत्य का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | औद्योगिक
थाना सतलापुर में पदस्थ
एएसआई
गोहे ने बताया कि पीड़ित महिला के पति का जीजा आरोपी नरेश चौहान पिता कन्हैयालाल
चौहान 25 साल नें गुरुवार को पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया | उसने कुछ सामान लाने के बहाने
पीड़िता के पति को बाजार भेज दिया और अकेले में मौका पाकर पीडिता को अपनी हवस का
शिकार बना डाला | पति के वापस आने पर पीड़ित महिला नें घटना की जानकारी दी और अपने
पति के साथ आकर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते
हुए तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा | आरोपी नरेश चौहान थाना शाहगंज तहसील बुधनी अंतर्गत
ग्राम ईसरपुर का रहने वाला है जो वर्तमान में वार्ड 13 सतलापुर में ही रहता है | पुलिस नें रविवार को
ही आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया |


