हाईटेंशन की चपेट में आये युवक की करंट से मौत

Normal
0

false
false
false

EN-US
X-NONE
HI

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}

रहवासी मकान में बिजली सुधार रहा युवक घर से
गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आया

मंडीदीप
से सुरेन्द्र कीर की रिपोर्ट

Normal
0

false
false
false

EN-US
X-NONE
HI

मृतक करन 

रायसेन जिले में मंडीदीप नगर के वार्ड 14 सतलापुर शुक्रवार बाजार
स्थित एक घर में बिजली सुधारते समय अचानक करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई है
| जानकारी के अनुसार मौजमपुरा निवासी करन पिता श्यामलाल सूर्यवंशी 32 वर्ष बिजली
सुधारने का कार्य करता था | शनिवार दोपहर करन सूर्यवंशी एमपीईबी के लिए काम करने
वाले प्रदीप उर्फ़ छोटू के बुलाने पर
सतलापुर
की
  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी  निवासी
सरिता
पत्नी संजय सिंह के ईडव्लूएस 366 में लाईट सुधारने गया था | मकान की
ऊपरी मंजिल पर लाईट का काम करते समय ही करन घर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट
में आ गया | जिससे वह करंट से झुलसकर लगभग 30 फिट नीचे सड़क पर जा गिरा और उसके सिर
में गंभीर चोटें आई | दुर्घटना के बाद करन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों
नें उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया |
सतलापुर थाने के प्रभारी एएसआई आरपी गोहे ने बताया कि सूरज धाकड़ द्वारा सूचना दिए जाने पर मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर
दी गई है |

सुरक्षा उपकरण नहीं होने से हुई मौत –

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा
था जहां पास से ही एचटी लाइन गुजरी है | ऐसी संवेदनशील जगह पर काम करते समय भी
उसके पास सुरक्षा का कोई उपकरण मौजूद नहीं था | अगर करन सुरक्षा उपकरणों से लैस
होता तो वह करंट की चपेट में आने से बच सकता था | वहीँ अगर वह सिर पर हेलमेट पहन
कर काम कर रहा होता तो गिरने पर सिर में गंभीर चोटें नहीं आती और शायद एक जिंदगी
बच जाती |

रहवासी बस्तियों से गुजरी एचटी लाइन, बना रहता
है खतरा –

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक नगर की अनेक रहवासी बस्तियों में घरों के
पास से बिजली की एचटी लाइनें गुजरी हुई है | यह हाईटेंशन लाईट काफी दूर से मनुष्य
को अपनी चपेट में ले लेती है इसीलिए इससे मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने
शासन नें एचटी लाईन के संबंध में काफी कड़े नियम कानून बनाये हुए हैं | परन्तु फिर
भी जिम्मेदारों की अनदेखी और आमजन की लापरवाही से हादसे होते रहते हैं |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles